फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: घटिया ईंटों से कराया जा रहा था खड़ंजे का निर्माण, बीडीओ के निरीक्षण में खुली पोल

Tue, 17 Jun 2025 07:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बीडीओ ने दिए ईंटें हटाने के निर्देश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी की ग्राम पंचायत खैरीगढ़ में क्रिटिकल गैप योजना के तहत बनाए जा रहे खड़ंजा में घटिया ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी पोल मंगलवार को निरीक्षण में खुली। डीएम के निर्देश पर निरीक्षण करने पहुंचे खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) ने निर्माण कार्य को परखा। मौके पर घटिया सामग्री पाई गई। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल के निर्देश पर मंगलवार को निघासन बीडीओ जयेश कुमार सिंह तकनीकी टीम के साथ खड़ंजा निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे। यह मार्ग गांव के बाज सिंह के घर से शीतलापुर पीडब्ल्यूडी रोड तक बन रहा है। निरीक्षण के दौरान जब निर्माण में प्रयुक्त पीली दोमा ईंटों की गुणवत्ता की जांच की गई तो पाया गया कि ईंटें बेहद कमजोर हैं और मामूली चोट से ही टूट रही हैं।

अवर अभियंता व ठेकेदार को लगाई फटकार 
बीडीओ ने मौके पर मौजूद अवर अभियंता व ठेकेदार को फटकार लगाई और तत्काल प्रभाव से घटिया ईंटें हटाकर मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि गुणवत्ताहीन कार्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह खड़ंजा मार्ग कुल 720 मीटर लंबा है, जिसे ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा 17 लाख रुपये की लागत से एके शुक्ला कंस्ट्रक्शन कंपनी के माध्यम से बनवाया जा रहा है। 
विज्ञापन


बीडीओ ने जांच आख्या जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को अग्रिम कार्यवाही के लिए भेज दी है, ताकि उच्च अधिकारियों को भी मौके की स्थिति से अवगत कराया जा सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें