लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बुधवार को पुलिस व्यवस्था में सख्ती दिखाते हुए दो चौकी इंचार्जों को लाइन हाजिर कर दिया, जबकि चार पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है।
एसपी के आदेश पर थाना मैगलगंज क्षेत्र की मढि़याघाट चौकी प्रभारी झारिया सिंह और मोहम्मदी थाना क्षेत्र की कस्बा चौकी प्रभारी मुईन अहमद खां को पद से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस लाइन में तैनात एसआई अखिलेश कुमार सिंह को मोहम्मदी कस्बा चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि एसआई प्रदीप कुमार दुबे को मढि़याघाट चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शहर क्षेत्र में भी बदलाव करते हुए संकटा देवी चौकी प्रभारी सतेंद्र कुमार वर्मा को थाना खीरी की नकहा चौकी भेजा गया है। नकहा चौकी प्रभारी गौरव कुमार को संकटा देवी चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है।