फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों में कड़वाहट से बढ़ी जन प्रतिनिधियों में कटुता 

Sun, 03 Apr 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
सपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
- संसदीय मर्यादा बचाने के लिए सभी दलों को एकजुट होने की जरूरत 
- विकास के दम पर इस बार भी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी सपा 
 विधान परिषद के सभापति रमेश यादव ने कहा कि देश के अंदर लोकसभा और प्रदेश की विधानसभाओं में कोई अंतर नहीं है, सभी का हाल लगभग एक जैसा ही है। हर जगह हंगामा और विरोध की राजनीति हो रही है। खासकर पिछले 10 वर्षों में राजनीति के अंदर एक दम से गिरावट आई है। जनप्रतिनिधियों के आपसी रिश्तों में कड़वाहट से उनके बीच कटुता बढ़ी है। ऐसे में संसदीय मर्यादा बचाने के लिए जरूरी है कि सभी दलों के जन प्रतिनिधियों को एकजुट होकर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन

सभापति यहां यादव महासभा के होली मिलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने आए थे। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस लंबे समय तक देश में शासन करती रही है। इस समय लोकसभा में भले ही अल्पमत में हो, लेकिन राज्यसभा में अब भी उसके पास बहुमत है। बहुमत के कारण ही कांग्रेस राज्यसभा से कई महत्वपूर्ण बिलों को पास नहीं होने दे रही है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में सपा, बसपा और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की बात कही। लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि विकास के मुद्दे पर सपा फिर से प्रदेश में सरकार बनाने में सफल होगी। कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने यह कह कर सरकार का बचाव किया कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान जैसे प्रदेशों में भी अपराध बढ़े हैं। मछुआ, केवल, निषाद समुदाय सहित 16 उपजातियों को आरक्षण का लाभ देने के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार के परास भेजा गया है, लेकिन केंद्र सरकार आरक्षण देने में रूकावट खड़ी कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें