फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक विनय तिवारी पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बग्घून (लखीमपुर खीरी)। मोहम्मदी कोतवाली पुलिस ने सपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक विनय तिवारी और उनके समर्थकों पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शनिवार को क्षेत्र के गोमती नदी के किनारे बाबा टेढ़े नाथ धाम पर सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक विनय तिवारी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे और भंडारे का आयोजन किया। सूचना पर मोहम्मदी प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय दल बल के साथ पहुंचे और निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आदर्श आचार संहिता का हवाला देते हुए पूर्व विधायक को तत्काल अपने समर्थकों के साथ जाने को कहा।
इस पर पूर्व विधायक और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। प्रशासन का कड़ा रुख देख सपा प्रत्याशी अपने समर्थकों के संग चले गए। पुलिस ने बताया कि कोविड के नियमों का पालन न करने और आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन का मुकदमा सपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें