फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फरधान में चोरी की दस घटनाओं में से सिर्फ एक में रिपोर्ट दर्ज, खुलासा एक का भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। फरधान थाना क्षेत्र के लोग मई से चोरों की दहशत में जी रहे हैं। पुलिस 7 मई से 12 जून तक हुई चोरी की दस घटनाओं का खुलासा नहीं कर सकी है और चोर रोजाना कहीं न कहीं घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। न मुकदमा दर्ज हो रहा है और न खुलासा, इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने सात मई को जिला सहकारी बैंक से चोरी हुए सचिव रविंद्र कुमार के 2.98 लाख रुपये से भरे बैग के मामले रिपोर्ट दर्ज की , लेकिन आज तक चोरों का पता नहीं लगा सकी। इस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास हैं, इसके बाद भी पुलिस चोरों की शिनाख्त नहीं कर सकी। इसके अलावा पुलिस ने किसी भी चोरी के मामले को पंजीकृत नहीं किया है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि चोरी में हम लोगों ने नकदी के अलावा लाखों के जेवर गंवा दिए। पुलिस जांच और चोरों को तलाशने के बजाय पीड़ितों को ही थाने के चक्कर लगवा रही है।
...कहीं बाहरी गैंग का तो हाथ नहीं
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो घटनाएं करने वाला गिरोह कहीं आसपास के इलाकों का हो सकता है। शायद इसलिए पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस चोरों को पकड़ना तो दूर उनकी पहचान तक नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


7 मई से 12 जून तक की घटनाओं का नहीं खुलासा
सात मई को दिनदहाड़े जिला सहकारी बैंक से सचिव रविंद्र कुमार का 2.98 लाख रुपये से भरा बैग चोरी हुआ। रिपोर्ट दर्ज लेकिन खुलासा नहीं।
15 मई को गांव ओदरहना में दिनेश कुमार के यहां से सात हजार की नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी। पुलिस ने रिपोर्ट आज तक दर्ज नहीं की।
16 मई को थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर निवासी रहीश अहमद के सत्तर हजार की नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी हुई। रिपोर्ट दर्ज नहीं।
20 मई को बरखेरवा गांव निवासी जगदीश के यहां 9000 रुपये की नगदी समेत जेवर चोरी। रिपोर्ट नहीं दर्ज।
22 मई को बरखेरवा गांव त्रिवेणी पुत्र सुकई के यहां 5000 रुपये की नगदी समेत जेवर चोरी। रिपोर्ट दर्ज नहीं।
24 मई को ओदरहना गांव निवासी कमलेश वर्मा के यहां डेढ़ लाख की चोरी। रिपोर्ट दर्ज नहीं।
26 मई की रात को फरधान गांव निवासी मनोहर लाल के यहां 90000 की नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी, रिपोर्ट दर्ज नहीं।
3 जून की रात को दुखड़ा निवासी राममूर्ति के यहां 25000 रुपये की नगरी समेत लाखों के जेवर चोरी। रिपोर्ट दर्ज नहीं।
11 जून की रात को मंगलवार की रात को गुड़िया गांव में मिथुन वर्मा और छत्रपाल वर्मा के यहां 60000 की नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी, रिपोर्ट दर्ज नहीं।
11 जून की रात को मन्योरा गांव में एक ही रात में राम रतन कश्यप, राम गोपाल वर्मा और शमा श्रीवास्तव के यहां 55000 की नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी। रिपोर्ट दर्ज नहीं।

चुनाव के कारण फोर्स कम था। इसलिए चोरियों का खुलासा नहीं हो सका। फोर्स आ गया है। अब चोरों की तलाश करते हुए बहुत ही जल्द घटनाओं का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन

रमेश तिवारी, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें