लखीमपुर। थाना व गांव पढु़आ निवासी किसान राजू मौर्य के खेत में केले की फसल काटने के मामले में दो लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
मालूम हो कि पढुआ निवासी राजू मौर्य की तीन बीघा खेत में लगी केले की फसल को कुछ लोगों ने काटकर नष्ट कर दिया था। खेत स्वामी राजू ने दो लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। एसओ निराला तिवारी ने बताया कि संबंधित मामले में किसान की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन एसआई अभिषेक सिंह कर रहे हैं, जल्द ही आरोपी पुलिस हिरासत में होंगे। संवाद