फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुष्कर्म के आरोपी पर होगी कुर्की की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगाही। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित महिला से 23 जुलाई को हुए दुष्कर्म के मामले में फरार अभियुक्त के न्यायालय में हाजिर न होने पर न्यायालय ने अभियुक्त के खिलाफ कुर्की के आदेश दिए हैं। पुलिस अब अभियुक्त के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने में जुट गई है।
विज्ञापन

सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव में 23 जुलाई को विवाहिता अपने घर के पड़ोस के एक गन्ने के खेत में शौच करने गई थी। वहीं पर गांव के ही विजय कुमार ने विवाहिता को पकड़कर खेत में खींच लिया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसमें पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 64बी एनएस सहित एसटी एससी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया था।
लोकलाज के भय से विवाहिता ने दो अगस्त को घर के अंदर छत के कुंड से लटककर अपनी जान दे दी थी। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गईं थीं, लेकिन अभियुक्त का पता नहीं चला। इसके बाद न्यायालय ने उसके घर की कुर्की का आदेश दिया। सिंगाही पुलिस ने आरोपी के गांव में जाकर ढोल नगाड़ा के साथ मुनादी कराकर दीवारों पर्चे चस्पा करवा दिए थे। अब तक अभियुक्त न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ है। इसके बाद पुलिस अब कुर्की की कार्रवाई में जुट गई है। थाना अध्यक्ष सिंगाही अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा है। अब कुर्की की कार्रवाई की जाएगाी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें