फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बझेड़ा में कटाव निरोधक परियोजना की मरम्मत शुरू

Thu, 17 Sep 2026 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बझेड़ा में कटान निरोधक परियोजना की मरम्मत करते मजदूर। स्रोत:  ग्रामीण
विज्ञापन
बिजुआ। बझेड़ा में शारदा नदी की कटान से 6.23 करोड़ रुपये की कटाव निरोधक परियोजना का करीब 30 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे परियोजना के साथ आबादी और खेतों पर भी संकट मंडरा रहा है। क्षतिग्रस्त हिस्से को सुरक्षित करने के लिए विभाग ने मरम्मत शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परियोजना का उद्देश्य शारदा की तेज धारा और कटान से बझेड़ा समेत आसपास के गांवों की आबादी, कृषि भूमि और अन्य संपत्तियों को सुरक्षित रखना है। नदी का कटान नहीं थमा तो धार आबादी और खेतों की ओर बढ़ने का खतरा है।
अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने बताया कि परियोजना को शारदा के कटान से बचाने के लिए लगातार काम कराया जा रहा है। टीम मौके पर जुटी है। बृहस्पतिवार तक परियोजना को पूरी तरह सुरक्षित कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें