फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई जगह हटा अतिक्रमण

Tue, 04 Oct 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
jcb - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर पालिका प्रशासन ने की कार्रवाई
विज्ञापन

नगर पालिका की टीम ने मंगलवार को शहर की डीसी रोड पर  अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। यह अभियान नौरंगाबाद चौराहे से शुरू होकर बिजली आफिस के चौराहे पर आकर समाप्त हो गया। पालिका के अचानक इस चले इस अभियान से कई दुकानदारों की रोजी रोटी प्रभावित होने के साथ ही काफी नुकसान भी हुआ। पालिका प्रशासन के अनुसार डीएम के निर्देश पर अतिक्रमण हटवाया गया है।
मंगलवार को नौरंगाबाद चौराहे पर पहुंची पालिका की जेसीबी ने पटरी दुकानदारों पर कहर ढाना शुरू कर दिया। जब तक दुकानदार कुछ समझ पाते तब तक पालिका की जेसीबी ने खोखों का हटाना प्रारंभ कर दिया। अचानक शुरू हुए इस अभियान से पटरी दुकानदारों में हड़कंप मच गया। पालिका कर्मचारियों ने नौरगांबाद चौराहे से लेकर बिजली ऑफिस चौराहे तक के अतिक्रमण को हटाकर कई खोखों को अपने कब्जे में ले लिया। पालिका के इस अभियान से कई लोगों की रोजी रोटी प्रभावित हुई। वहीं इस दौरान काफी नुकसान भी हुआ। इस दौरान पालिका के कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘डीएम साहब सभी सड़कों पर है अतिक्रमण’
शहर की सभी सड़कें अतिक्रमणकारियों की चपेट में हैं, जिससे लोगों का पैदल तक निकलना दुश्वार हो गया है। शहर की मेन रोड, अस्पताल रोड, कचहरी रोड, विकास भवन रोड, रेलवे स्टेशन रोड सहित हीरा लाल चौराहा तक स्थिति खराब है,  हालांकि कभी कभार पालिका प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाती जरूर है लेकिन यह सिर्फ कुछ दिनों में ही दम तोड़ देता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें