फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नहर में मिले गोवंशीय पशु के अवशेष

विज्ञापन
विज्ञापन
ओयल। चौकी क्षेत्र अंतर्गत जिंदबाबा मजार के पास निकली छोटी नहर में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने से अफरातफरी मच गई। लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन किनारे ग्राम सांवल सिंह पुरवा के निकट शारदा सहायक नहर की शाखा (छोटी नहर) मोतीपुर माइनर में मुख्य मार्ग पर बनी पुलिया में सुबह करीब नौ बजे उधर से निकले ग्रामीणों ने गोवंशीय पशु के अवशेष देखे।
विज्ञापन

अवशेष देखे जाने की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज पटेल राठी, एसएसओ खीरी विवेक उपाध्याय तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और पशु चिकित्साधिकारी बेहजम अनुज सिंह को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। मामले की जानकारी होते ही बजरंग दल के जिलाध्यक्ष देव जुनेजा भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए।
सूचना पर पहुंचे डॉक्टर ने मिले अवशेषों की जांच के लिए नमूने एकत्र किए। इसके बाद शेष अवशेषों को जमीन में दफना दिया गया। नहर में पाए गए पशु अवशेष कई दिन पुराने प्रतीत हो रहे थे, जिसमें उसका सिर एवं खाल मिले थे। मामले को लेकर बजरंग दल के देव जुनेजा की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

खीरी प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मिले अवशेष को परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें