सुहेला में कथा सुनाते कथा व्यास।
- फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। ग्राम सुहेला में श्री हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव के मौके पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन आचार्य केसरीनंदन महाराज ने श्रीराम अवतार और कृष्ण अवतार की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं का भाव विभोर कर दिया।
आचार्य ने कहा कि ईश्वर की साधना से अच्छी संतान प्राप्त की जा सकती है। महाराज दशरथ को जब पुत्र प्राप्त करने की मन में इच्छा जागृत हुई तो वह गुरु वशिष्ठ के आश्रम में अपनी अभिलाषा लेकर पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। भगवान श्रीकृष्ण के अवतार का वर्णन कहते हुए कहा कि कर्मयोगी श्रीकृष्ण जी ने मथुरा के कारागार में जन्म लेकर श्रद्धालुओं के कष्टों को दूर किया और चतुर्भुज रूप में आकर के सर्वप्रथम वासुदेव व देवकी जी को दर्शन दिए। इस मौके पर श्रद्धालु बालकों ने आतिशबाजी की। वहीं महिलाओं ने आरती उतारी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर महेंद्र कुमार त्रिपाठी, अभय कुमार त्रिपाठी, मधु त्रिपाठी, सरोज मिश्र, राजेंद्र प्रसाद अवस्थी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद