फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुबंधित बस की कमानी टूटी, बाल-बाल बचे यात्री

विज्ञापन
कमानी टूटने के बाद फरधान में खड़ी रोडवेज की अनुबंधित बस। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बुधवार को शाहजहांपुर से लखीमपुर आ रही शाहजहांपुर डिपो की अनुबंधित बस की फरधान के पास कमानी टूटी गई। स्पीड में होने के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क के एक तरफ चली गई। हालांकि चालक की सूझबूझ से हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर डिपो की अनुबंधित बस संख्या यूपी 27 टी 7944 बुधवार सुबह लखीमपुर आ रही थी। गोला लखीमपुर मार्ग पर फरधान पहुंचने से पहले अचानक बस की कमानी टूट गई। स्पीड में होने के कारण बस अनियंत्रित होकर रोड के एक तरफ जाने लगी। इस दौरान चालक के सूझबूझ से काम लेने पर बस पलटने से बच गई। कमानी टूटने के बाद बस एक तरफ जाने से बस में मौजूद 15 यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि बस के एक जगह पर रुक जाने से यात्रियों ने राहत की सांस ली। परिचालक ने गोला डिपो की बस से यात्रियों को लखीमपुर भेजवाया।
......
यात्रियों की संख्या छुपाता रहा परिचालक
बस में कुल 15 यात्री सवार थे। हादसा होने के बाद परिचालक सिर्फ बस में छह सवारियों की मौजूदगी बताता रहा।
परिचालक ने बस की कमानी टूटने की जानकारी नहीं दी है। जिस जगह पर कमानी टूटी है वह गोला एआरएम के क्षेत्र में आता है। हो सकता उन्हें बताया हो। उनसे मालुमात करने के बाद ही कुछ बता सकता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संतोष वर्मा, एआरएम शाहजहांपुर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें