फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पहले दिन आधार पर मिली राहत, आगे वोटर आईडी जरूरी

Sat, 08 Aug 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
नेपाल से भारत जाने पर नेपाली महिलाओं की आईडी चेक करता एसएसबी जवान। संवाद
विज्ञापन
गौरीफंटा (खीरी)। गृह मंत्रालय के निर्देश पर नेपाल आवागमन के लिए लागू की गई नई व्यवस्था के पहले दिन शुक्रवार को गौरीफंटा सीमा पर एसएसबी ने भारतीय नागरिकों को नए नियमों की जानकारी दी। आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस लेकर पहुंचे लोगों को फिलहाल नहीं रोका गया, लेकिन भविष्य में निर्वाचन आयोग का मतदाता पहचान पत्र या वैध पासपोर्ट साथ रखने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

सीमा पर रोज की तरह कामगार, सब्जी विक्रेता और आसपास के गांवों के लोग नेपाल जाने पहुंचे। नए नियम की जानकारी मिलने पर कुछ देर लोगों में असमंजस की स्थिति रही। जवानों ने उन्हें आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देकर जागरूक किया।
नेपाल से भारत आने वाले नागरिकों के मूल नेपाली नागरिकता प्रमाणपत्र और राष्ट्रीय परिचय पत्र की भी जांच की गई। दस्तावेज सत्यापन के बाद ही उन्हें आवागमन की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

39वीं वाहिनी एसएसबी के सहायक कमांडेंट रवि समोता ने बताया कि भारतीय नागरिकों को आधार कार्ड के बजाय मतदाता पहचान पत्र या वैध पासपोर्ट साथ रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। माता-पिता के साथ आने वाले बच्चों के लिए राशन कार्ड में नाम दर्ज होने या स्कूल प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेज मान्य होंगे।
उन्होंने बताया कि पहले दिन किसी भारतीय नागरिक को वापस नहीं किया गया। लोगों को केवल नई व्यवस्था से अवगत कराया गया, ताकि आगे उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो।

पहले दिन राहत, आगे बढ़ सकती है मुश्किल
नियमित रूप से नेपाल आने-जाने वाले लोगों को अब वोटर आईडी या पासपोर्ट बनवाने की चिंता सताने लगी है। उनका कहना है कि यदि आगे नियमों का सख्ती से पालन हुआ तो बिना इन दस्तावेजों के सीमा पार करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें