फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुनगुनी धूप भी नहीं दे पाई राहत

Thu, 17 Dec 2015 07:50 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से तराई में शुरू हुई भीषण शीतलहर के चलते जिले में जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है। बृहस्पतिवार को निकली गुनगुनी धूप भी लोगों को शीतलहर से निजात नहीं दिला पाई। सुबह कोहरा कम रहा लेकिन गलन के कारण लोग ठिठुरते रहे। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चें गर्म कपड़ों में लदे फंदे होने के बावजूद ठंड से कांप रहे थे। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह तापमान बुधवार की अपेक्षा कुछ ज्यादा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह कोहरा पिछले दिनों की अपेक्षा कम रहा लेकिन सर्द हवाओं के कारण गलन में कमी नहीं आई। सुबह से खिलकर गुनगुनी धूप निकली। धूप में खास गर्मी न होने के बावजूद तापमान में कुछ बढ़ोतरी जरूर हुई। दिन ढलते ही एक बार फिर गलन बढ़ गई। शीतलहर का प्रकोप बीमार, बुजुर्गों और बच्चों पर भारी पड़ रही है। बाहर से काम की तलाश में आने वाले मजदूर और रात में यात्रा कर लौटने वाले लोगों को खासी मुसीबतें उठानी पड़ रही हैं।
भीषण शीत लहर के बावजूद अभी तक जिला प्रशासन अलाव की व्यवस्था नहीं कर पाया है न ही नगर पालिका की ओर से शहर में कहीं रैन बसेरे ही बनाए गए हैं। इससे बाहर से आने वाले मजदूरों और यात्रियों को रेलवे स्टेशन के खुले प्रतीक्षालय, माल गोदाम या पेड़ों के नीचे रात गुजारनी पड़ रही है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को भी कांपते हुए स्कूल जाना पड़ रहा है। ठंड के कारण लोग सर्दी जनित बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें