फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलिया बैरन पिया को लिए जाय रे...

विज्ञापन
मेले के सांस्कृतिक मंच पर गीत प्रस्तुत करते भोजपुरी कलाकार सुरेश कुशवाहा और जया।
विज्ञापन
चैती मेले के सांस्कृतिक मंच पर बही भोजपुरिया गीतों की बहार
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। चैती मेला के छठे दिन सांस्कृतिक मंच पर भोजपुरी गीतों की रसधार बही। भोजपुरी गायक सुरेश कुशवाहा और जया की युगल जोड़ी के दिलकश अंदाज पर दर्शक फिदा हो गए। देर रात तक भोजपुरी कलाकारों में अपनी गायकी का जलवा बिखेरा।
सांस्कृतिक मंच पर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी एवं नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि एक सदी प्राचीन चैती मेला कुंभ की तरह प्रदेश की धरोहर है। इसे संजोए रखने का प्रयास सराहनीय है। भोजपुरी गीत-संगीत कार्यक्रम की शुरूआत रामपाल निषाद ने गंगा जमुनी तहजीब को कुछ यूं बयां किया-
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्रे को चट्टान बना दे ए मौला, बहसी को इंसान बना दे ए मौला। हिंदू-मुस्लिम एक ही थाली में खायें, ऐसा हिंदुस्तान बना दे ए मौला। सुरेश कुशवाहा ने देवी गीत- निमिया के पेड़वा मइया झूलेली झुललना। लोकगीत- राम जी से पूछे जनकपुर के नारी, दुश्मन मिले से देरी, लेकिन मतलवी यार न मिले। होली खेले रघुवीरा अवध में, जया ने सोहर- अंगुरी में डसले दिया नगिनिया, रेलिया बैरन पिया को लिये जाय रे। जुग जुग जियासु ललनवा। कैसे बनी आदि गाकर दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। शिवम छलिया झांकी ग्रुप लखनऊ ने बैलून से राधाकृष्ण, सुदामा-कृष्ण, शिव-पार्वती की वियोग की झांकी सजाई। ढोलक पर अमित कुमार, पैड पर सद्दाम खान, आर्गन पर लालधर वर्मा, बैंजो पर सहनवाज भिल्लु ने साथ दिया। संचालन मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। इस मौके पर नगर पालिका सदस्य नानकचंद वर्मा, अमन अवस्थी, वीरेंद्र कुमार, सौरभ तिवारी, संजय वर्मा, उमाचरन कटियार, कृष्णकुमार उर्फ हरिओम, पियूष मिश्र, सुशील कुमार, अय्यूब खां, आनन्द सोनी, राजेश वर्मा, अचल अवस्थी, आशीष अवस्थी, जमाल अहमद राइन, राजेश गुप्ता, रामरक्षपाल राजपूत, कफील, सचिन गुप्ता, मनोज कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे।
चैती मेला में आज
मेला चैती के सांस्कृतिक मंच पर नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में 15 अप्रैल 2022 को कुल हिंद मुशायरा शाम आठ बजे से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें