फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रेहान इलेवन, हिंदुस्तान ट्रांसपोर्ट और एलाइड क्लब ने जीते मैच

विज्ञापन
खिलाड़ी को पुरस्कृत करते आयोजन कमेटी अध्यक्ष और मंत्री। आयोजक
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। बृहस्पतिवार की शाम खेले गए गोला कप डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रेहान इलेवन, हिंदुस्तान ट्रांसपोर्ट और एलाइड क्लब की टीमों ने जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन

पहला मैच रेहान इलेवन और मुन्नूगंज टीम के बीच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर मुन्नूगंज टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। यह टीम 10 ओवर में 99 रन पर ही सिमट गई। रेहान इलेवन ने यह मैच आठ विकेट से जीत लिया।
दूसरा मैच हिंदुस्तान ट्रांसपोर्ट और श्री राजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी के बीच हुआ। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए हिंदुस्तान ट्रांसपोर्ट टीम से समीर के 11 और गौरव के 10 रन के अलावा कोई खिलाड़ी टिक नहीं सका। टीम ने 77 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में खेलने उतरी श्री राजेंद्र गिरि एकेडमी की टीम 54 रन ही बना सकी। इस तरह श्री राजेंद्र गिरि की टीम 23 रन से पराजित हो गई।
विज्ञापन

तीसरे मैच में एलाइड क्लब और पॉवर बैटरी के मुकाबले में पाॅवर बैटरी की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 91 रन बनाकर 92 रन का लक्ष्य दिया। यूसुफ के 11, उदित के 55 और आयुष के 10 रन की मदद से एलाइड क्लब ने आसानी से मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह सुनिश्चित कर ली।
अच्छे खेल प्रदर्शन के चलते नसीर, गौरव और उदित को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर विधायक अमन गिरि, राजेश वर्मा, रामकुमार मौर्य, केके गुप्ता, मधुसूदन गिरि आदि उपस्थित रहे।

आज होंगे तीन मुकाबले
शनिवार को पहला मैच अथर्व क्लब बंटी और शैलू इलेवन वॉरियर्स गोला, दूसरा मैच भुडवारा और लक्ष्मी मरीज लॉन और तीसरा मैच एलएनसी क्लब और धिरांवा के बीच खेला जाएगा।


जम्हौरा ने दमदार प्रदर्शन से किया फाइनल में प्रवेश



सिंगाही। नौरंगाबाद गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के छठवें दिन शनिवार को पहला क्वार्टर फाइनल और एक सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। दोनों ही मुकाबलों में जम्हौरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और फाइनल में जगह पक्की कर ली।



पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जम्हौरा का सामना सूरतनगर (नेपाल) की टीम से हुआ। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी जम्हौरा की टीम ने निर्धारित ओवर में 166 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में सूरतनगर की पूरी टीम 131 रन पर सिमट गई। इस तरह जम्हौरा ने 35 रन से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।



सेमीफाइनल मुकाबले में जम्हौरा का मुकाबला नौबना से हुआ। यहां भी जम्हौरा ने लाजवाब खेल दिखाते हुए 99 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नौबना की टीम 81 रन पर ढेर हो गई। इस तरह जम्हौरा ने 18 रन से फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। टूर्नामेंट के शेष मुकाबले रविवार 8 जून को खेले जाएंगे, जिसमें दूसरा क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच होगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार 9 जून को खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें