फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दस वर्षीय बालक ने खाई सल्फास, हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीफंटा। कोतवाली क्षेत्र के कजरिया गांव में एक दस वर्षीय बालक ने घर में रखी सल्फास खा ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि सल्फास खाने के दौरान घर में कोई नहीं था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को थारू क्षेत्र के कजरिया गांव निवासी रामप्रसाद राना के दस वर्षीय पुत्र ने घर में रखी सल्फास की दवा अनजाने में खा ली। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उस वक्त परिजन भी घर पर नहीं थे। परिजनों के पहुंचने पर हालत बिगड़ती देख वह उसे लेकर गौरीफंटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गए, जहां से उसे पलिया रेफर कर दिया गया। पलिया से लखीमपुर ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए लखीमपुर भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें