सत्य प्रकाश विद्यालय में हुए फैशन शो में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालकों में रेहान, फरहान, बालिकाओं में दानिशा, नाजिया अव्वल रहे।
नृत्य प्रतियोगिता में फातिमा पहले, ऋषभ दूसरे तथा अमान तीसरे स्थान पर रहे। फरहान को बेस्ट स्टूडेंट का खिताब भी मिला। पत्रकार जुल्फिकार हुसेन अंसारी ने विजेता बच्चों को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन विद्यालय प्रबंधक रईस अहमद, श्याम सुुंदर शर्मा, मनोज शर्मा, हाजी अब्दुल मजीद, हाजी अब्दुल रसीद खां, मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद सलीम आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा पुराना बाजार में मोहल्लावासियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर नेहा ग्रुप की रोली, अनामिका, शिखा, पूजा ने अनपढ़ बीवी नाटक प्रस्तुत कर सबको खूब हंसाया। नितिन, मयंक गुप्ता, हर्षित अवस्थी, देव ब्लैंसी, पूजा सक्सेना, रोली सक्सेना, शिखा राठौर, अनामिका राठौर, राधिका प्रजापति, निशा राठौर, करन राठौर, शिल्पी राठौर आदि ने नृत्य प्रस्तुत कर सबका दिल मोह लिया। संदीप लायल ने देशभक्ति गीत गाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भूप सिंह यादव, नीरज वाजपेयी, रामदेव शर्मा आदि मौजूद रहे। अतिथि स्नेहलता पांडे ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार बांटे।