फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ लोग सम्मानित किए गए

Wed, 27 Jan 2016 10:51 PM IST
मोहम्मदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में आयोजित विशिष्ट नागरिक सम्मान समारोह में कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले नौ नागरिकों को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा मेहरोत्रा ने स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ बलराम किशोर मिश्र, न्यायिक क्षेत्र में वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र नाथ गुप्ता और अनिल पांडे, शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रबंधक दून पब्लिक स्कूल डॉ गुरमेजर सिंह, प्रवक्ता जेपी कॉलेज विभव अवस्थी, शिक्षक तारिक अली, शिक्षिका सरताज बेगम, समाजसेवी नत्थूलाल गुप्ता एवं कुशल गृहणी के रूप में श्रीमती लक्ष्मी देवी को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा मेहरोत्रा एवं पूर्व अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा ने स्मृति चिह्न और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में सभी सम्मानित लोगों के अलावा पेश इमाम मौलाना असजद सिद्दीकी, राकेश कटियार, ललित शुक्ला, हितेंद्र नाथ गुप्ता, गौरव दीक्षित, मो इरशाद कुरैशी,  अली अहमद ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन रमाकांत ने किया। कार्यक्रम में ईओ रामबालक मिश्र, अवर अभियंता एसके मिश्रा, प्रवीन मेहरोत्रा, स्पर्श मेहरोत्रा, मो खालिद  पालिका कर्मचारी लालबहादुर गुप्ता, सुशील रस्तोगी, आनंद प्रकाश, सदस्य सरताज कुुरैशी , रूपा सक्सेना, विनीता मिश्रा, सर्वेश त्रिवेदी, निशारानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें