फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आभा आईडी से पंजीकरण धीमा, काउंटरों पर बढ़ी भीड़

Thu, 12 Mar 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
रवेंद्र सिंह
विज्ञापन
लखीमपुर/ओयल। जिला अस्पताल में मरीजों के पंजीकरण के लिए बनाई जा रही आभा आईडी इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। इसमें लगने वाले समय के कारण मरीजों को ओपीडी पर्चा बनवाने के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। बृहस्पतिवार को पर्चा काउंटर पर 624 नए मरीजों का आभा आईडी के माध्यम से पंजीकरण किया गया। पर्चा बनवाने की प्रक्रिया धीमी होने के कारण काउंटरों पर सुबह से ही लंबी लाइन लग गई। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चों के साथ आए परिजन भी शामिल होते हैं।
मरीजों का कहना है कि पहले पर्चा जल्दी बन जाता था, लेकिन अब आभा आईडी बनाने की प्रक्रिया में ज्यादा समय लग रहा है। इससे मरीजों को डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने में भी देरी हो रही है।
विज्ञापन

मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन को पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए अतिरिक्त काउंटरों की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि लोगों को घंटों लाइन में खड़ा न रहना पड़े और समय पर इलाज मिल सके।
-

पिता कप्तान सिंह को सांस लेने में दिक्कत है। सुबह करीब 10 बजे से लाइन में लगे थे। 1:45 बजे पर्चा बन पाया। अब डॉक्टर को कब दिखाएं और कब दवा मिलेगी, समझ नहीं आ रहा।
-रवेंद्र सिंह, तीमारदार, सिसैया
-

पैर का ऑपरेशन कराया था, कुछ दिक्कत के कारण फिर डॉक्टर को दिखाने आए हैं। डेढ़ घंटे से लाइन में लगे हुए हैं, अभी तक नंबर नहीं आया।
-सोनू, मरीज, घूंसा


दांत में परेशानी है। दवा लेने आए हैं, आधा घंटे से लाइन में लगे हैं। 60 साल की उम्र में इतनी देर खड़े रहना मुश्किल हो जाता है।
-मुन्ना लाल, मरीज, टोड़कपुर
-

दवा लेने आया था। 12 बजे से लाइन में लगा था। जब नंबर आया तो दो बज गए और काउंटर बंद हो गया। पहले हाथ से पर्चा बनता था तो इतनी परेशानी नहीं होती थी।
-कुलदीप, मरीज, सरैया अकबरपुर

अस्पताल में चार काउंटर चल रहे हैं। कंप्यूटर सिस्टम बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद काउंटरों की संख्या बढ़ा दी जाएगी, जिससे मरीजों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

-डॉ. वाणी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज

रवेंद्र सिंह

रवेंद्र सिंह

रवेंद्र सिंह

रवेंद्र सिंह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें