डीएम किंजल सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस हुआ, जिसमें सुबह से फरियादी उमड़ पडे़। डीएम ने चकमार्गों पर कब्जा करने के मामले में सख्ती दिखाते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। छाउछ स्थित तालाब पर कब्जे के मामले में डीएम ने सौंदर्यीकरण कराकर बोर्ड लगवाने के निर्देश सदर ब्लाक के बीडीओ को दिए। इसके अलावा बेवजह शिकायत करने वालों को डीएम ने समय बर्बाद न करने की हिदायत दी।
सदर तहसील सभागार में डीएम किंजल सिंह ने अधिकारियों को शासन की मंशानुरूप कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस में जो भी शिकायतें प्राप्त होती हैं, उनका समय रहते हुए निस्तारण कराया जाए। जिस अधिकारी की लापरवाही मिलेगी, उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर रजिस्टर में अंकित करने के निर्देश दिए, ताकि निस्तारण के बाद उसको अवगत कराया जा सके। तहसील दिवस में कुल 153 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर एसपी अरविंद सेन, पीडी दिनेश सिंह, एसडीएम सदर राकेश पटेल, तहसीलदार नीरज प्रसाद पटेल सहित संबंधित विभागों को जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
गोला गोकर्णनाथ। एसडीएम विनोद कुमार गुप्त की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में राजस्व की 23, पुलिस की 14, जल निगम की एक, पूर्ति विभाग की एक, नगर पालिका की दो, विकास की एक, विद्युत की दो शिकायतें आईं। जिनमें से मौके पर किसी का निस्तारण नहीं हो सका। इस मौके पर तहसीलदार अभिमन्यु वर्मा, सीओ मधुवन कुमार सिंह, जेई श्रवण कुमार प्रसाद, क्षेत्रीय वनाधिकारी उमेशचंद्र राय आदि मौजूद रहे।
मितौली। एसडीएम शादाब असलम की उपस्थिति में 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें तीन का ही निस्तारण किया गया। इस मौके पर तहसीलदार जगदीश सिंह, बीडीओ मितौली एवं बेहजम, एसओ मितौली एवं मैगलगंज मौजूद रहे।
मोहम्मदी। एसडीएम शिशिर यादव की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में राजस्व की 12, पुलिस की पांच, विकास और चकबंदी की चार-चार, पूर्ति की तीन, बिजली और पालिका की एक-एक शिकायत दर्ज की गई। सीओ एसी श्रीवास्तव, पूर्ति निरीक्षक श्रद्धा श्रीवास्तव, तहसीलदार दशरथ कुमार सहित सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
पलियाकलां। एसडीएम एसपी सिंह की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में राजस्व विभाग संबंधित सबसे ज्यादा 17 शिकायतें आईं। पुलिस की आठ, विकास विभाग की चार, नगर पालिका की दो, शिक्षा और प्रोबेशन के एक-एक शिकायती प्रार्थना आए, लेकिन किसी का निस्तारण नहीं हो सका। इस मौके पर तहसीलदार रमेश बाबू, सीएचसी अधीक्षक डॉ. यशवंत सिंह, एसडीओ विद्युत वीके अवस्थी सहित अन्य विभागों के तहसील स्तरीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।गुलरिया में खंभा गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ मकान।