पलिया के गुरुकुल एकेडमी में आयोजित थ्रोबॉल प्रतियोगिता के प्रतिभागियो संग प्रबंधतंत्र। स्रोत: स
पलियाकलां (खीरी) । गुरुकुल अकादमी में आयोजित उत्तर प्रदेश रीजनल थ्रोबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमें आगरा, प्रयागराज, कानपुर सहित दस जोन से लगभग 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालिका वर्ग में खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अंडर-14 बालिका वर्ग में कानपुर साउथ विजेता, गाजियाबाद प्रथम रनर अप और लखनऊ नॉर्थ द्वितीय रनर अप रहा। अंडर-17 में गाजियाबाद विजेता, कानपुर साउथ प्रथम रनर अप और लखनऊ नॉर्थ द्वितीय रनर अप रहे। अंडर-19 में कानपुर साउथ विजेता, गाजियाबाद प्रथम रनर-अप और लखनऊ नॉर्थ द्वितीय रनर-अप रहे।
समापन समारोह में पंजाब एंड सिंध बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक एएन सिंह मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ पंजाब एंड सिंध बैंक पलिया के प्रबंधक सुमित शर्मा भी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्यामल डेयरी के मालिक सलिल अग्रवाल और गुरुनानक देव कॉलेज के अध्यक्ष हरविंदर पाल सिंह शामिल रहे। दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंध निदेशक जगत चौधरी, अभिलाषा अग्रवाल और संजीव जायसवाल भी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में रेफरी शकील अहमद, लेखराज सिंह, राम अवतार, विनीत दहिया, राकेश कुमार, नितिन, राजू, राकेश मीणा और मुन्नू खान का योगदान रहा। उद्घोषक रविंद्र गुप्ता और आरिफ ने कमेंट्री की। कार्यक्रम का संचालन मनीषा महेंद्र और केतन नाग ने किया। विद्यालय की टीम के कोच वंश सिंह और टीम प्रबंधक निर्भीक अग्रवाल ने भी आयोजन में भूमिका निभाई।