फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे न मानने पर विकास भवन का घेराव करेंगे सफाईकर्मी

Sun, 10 Jan 2016 05:09 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतीराज विभाग में फैले भ्रष्टाचार और सफाई कर्मचारियों की अनदेखी करने पर उप्र पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने नाराजगी जताई है। संगठन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने कहा कि 19 जनवरी को डीपीआरओ को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर मांगे रखी जाएंगी और अगर उन पर कार्रवाई नहीं हुई तो 20 जनवरी को विकास भवन का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को हुई संगठन की बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के तबादले के लिए डीपीआरओ दफ्तर में पैसे की मांग की जाती है, जो गलत है। तमाम सफाई कर्मियों को लोन की जरूरत है, जिसकी फाइल भी जमा है, लेकिन डीपीआरओ इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
उन्होंने कहा कि तमाम सफाई कर्मियों के स्थाई प्रमाण पत्र पूरे नहीं किए गए हैं। इसके अलावा अगर किन्हीं कारणों से सफाई कर्मियों का वेतन रुक गया है तो एडीओ पंचायत की संस्तुति के बाद भी वेतन नहीं जारी किया जा रहा है। दिसंबर माह का वेतन अभी तक नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

इन बिंदुओं को लेकर संगठन ने रणनीति बनाई और विकास भवन के घेराव का ऐलान किया। इस दौरान विनोद कुमार, राजू, सोबरनलाल, राघवराम, संजय, अवधेश चौरसिया, लाल मोहम्मद, शकील अहमद, रामपाल, अजय कुमार समेत तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें