फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: केंद्र तक पहुंचना ही बना पहली परीक्षा

Tue, 24 Feb 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया के बलदेव वैदिक इंटर कालेज  को जाने वाला जर्जर रास्ता। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान जिले के कई परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले मार्ग परीक्षार्थियों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं। कहीं सड़कें पथरीली हैं तो कहीं डामर उखड़कर गड्ढों में तब्दील हो चुका है। कई स्थानों पर सड़क पर बिखरी गिट्टियों के कारण साइकिल और बाइक सवार छात्र-छात्राएं गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़कों के दुरुस्त होने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्थिति इन दावों से मेल नहीं खातीं। परीक्षा देने आ-जा रहे छात्रों को खराब मार्गों से होकर गुजरना पड़ रहा है।
बरबर से भौंनापुर होते हुए डीएससीएल शुगर मिल अजबापुर को जाने वाले मार्ग का निर्माण पिछले ढाई वर्षों से अधूरा पड़ा है। प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्य शुरू हुआ, लेकिन अब तक पत्थर का कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। सहायक अभियंता आग्राज सिंह ने बताया कि सड़क की मोटाई पर्याप्त न होने के कारण संशोधित प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन

-निघासन में खड़ंजा मार्ग से गुजरते सैकड़ों विद्यार्थी

निघासन। ढखेरवा खालसा से निघासन जाने वाला खड़ंजा मार्ग जर्जर हालत में है। डंडूरी, राजपुर, हथियाबोझ, बजरंगगढ़, हरीपुरवा और कोलापुरवा समेत कई गांवों के छात्र-छात्राएं इसी रास्ते से विद्यालय और परीक्षा केंद्र पहुंचते हैं। इस मार्ग पर गायत्री इंटर कॉलेज, एबलॉन पब्लिक स्कूल, जिला पंचायत इंटर कॉलेज, कुमारी शोभरानी इंटर कॉलेज समेत कई अंग्रेजी माध्यम स्कूल और डिग्री कॉलेज स्थित हैं। जर्जर खड़ंजे और उड़ती धूल के कारण रोजाना आवागमन जोखिम भरा बना हुआ है। संवाद
अलीगंज में विभागों के बीच फंसा मार्ग

अलीगंज। कस्बे के हनुमान मंदिर संपर्क मार्ग की हालत बेहद खराब है। इसी मार्ग पर जनता इंटर कॉलेज स्थित है, जहां हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के साथ कक्षा एक से नौ तक के छात्र भी आते-जाते हैं। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। यह मार्ग पहले गन्ना विकास परिषद के अधीन था और अभी तक लोक निर्माण विभाग खंड-3 को हस्तांतरित नहीं हो सका है। विभागीय असमंजस के चलते मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया है। संवाद
-पलियाकलां में पत्थरों से फिसल रहीं साइकिलें

पलियाकलां। बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र को जाने वाली थाना सड़क पर डामर पूरी तरह उखड़ चुका है। सड़क पर जगह-जगह पत्थर और गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं। छात्रों के अनुसार, साइकिल का पहिया पत्थर पर पड़ते ही नियंत्रण बिगड़ जाता है। कई छात्र-छात्राएं गिरकर चोटिल हो चुके हैं। बाइक सवार छात्राओं को भी फिसलने से चोटें आई हैं, जिससे परीक्षा के दौरान उन्हें शारीरिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। संवाद

स्कूल-कॉलेज मार्गों की मरम्मत प्राथमिकता पर होगी
जिले में जो भी सड़कें खराब हैं, उन्हें जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। स्कूल और कॉलेजों को जाने वाली सड़कों को भी इसमें शामिल कर प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया जाएगा।
-अभिषेक कुमार, सीडीओ

पलिया के बलदेव वैदिक इंटर कालेज  को जाने वाला जर्जर रास्ता। संवाद

पलिया के बलदेव वैदिक इंटर कालेज  को जाने वाला जर्जर रास्ता। संवाद

पलिया के बलदेव वैदिक इंटर कालेज  को जाने वाला जर्जर रास्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें