फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आज जलाया जाएगा रावण का पुतला, तैयारियां पूरीं

Wed, 01 Oct 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मेला मैदान में खड़ा रावण का पुतला। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रामलीला मंचन के दौरान बुधवार रात आठ बजे रावण का पुतला जलाया जाएगा। इसके लिए मेला मैदान में लगभग 70 फीट ऊंचा रावण का विशाल पुतला तैयार कर खड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि इस पुतले को जिले के पलिया कस्बे के कारीगर बरकत अली ने बनाया है, जो पिछले 15 वर्षों से लखीमपुर की रामलीला में रावण का पुतला तैयार कर रहे हैं। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मंगलवार को सीओ सिटी विवेक तिवारी, एसडीएम अश्वनी सिंह और नगर पालिका अधिकारियों ने मेला मैदान व रावण दहन स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


रामलीला कमेटी के आयोजक विपुल सेठ ने बताया कि मंचन में रावण वध का दृश्य प्रस्तुत किया जाएगा। परंपरा के अनुसार सोने की लंका को भी जलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें