नौरंगाबाद के अन्नपूर्णा भवन के शुभारंभ के बाद वितरित होता खाद्यान्न। संवाद
सिंगाही खीरी। नौरंगाबाद में रविवार को अन्नपूर्णा भवन से राशन वितरण की प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ हो गया। इस दौरान क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति निरीक्षक रामसेवक यादव ने पहुंचकर निरीक्षण भी किया।
प्रदेश सरकार चयनित ग्राम पंचायतों को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। इसी क्रम में नौरंगाबाद में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण पूर्ण कर लिया गया था। रविवार को विद्युत कनेक्शन की सुविधा पूर्ण होने के साथ ही अन्नपूर्णा भवन से नियमित रूप से राशन वितरण की शुरुआत हो गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि यदुवेंद्र अवस्थी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद