फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय बजरंग दल की शोभायात्रा निकली

Sun, 28 Jun 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर शोभायात्रा में शामिल झांकी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के सहसंगठन राष्ट्रीय बजरंग दल के आठवें स्थापना दिवस और राष्ट्रीय महिला परिषद के स्थापना दिवस पर रविवार शाम शहर में शोभायात्रा एवं पदयात्रा निकाली गई। यात्रा विलोबी मेमोरियल मैदान से शुरू होकर सदर चौराहा, हीरालाल धर्मशाला और संकटा देवी मंदिर होते हुए पुनः विलोबी मैदान पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में श्रीराम दरबार, भगवान हनुमान, भारत माता और रानी लक्ष्मीबाई की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने हाथों में भगवा ध्वज और तिरंगा लेकर जय श्रीराम के उद्घोष लगाए, जिससे पूरे मार्ग पर उत्साहपूर्ण माहौल रहा।
विज्ञापन

यात्रा का नेतृत्व प्रांत उपाध्यक्ष देव जुनेजा और जिलाध्यक्ष जसवंत राज ने किया। इस अवसर पर संगठन मंत्री रमाकांत अवस्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें