फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कमरे में मिला छह माह की गर्भवती महिला का शव

Sun, 28 Jun 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
खीरी कस्बे में मृतक महिला के घर के बाहर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
खीरी टाउन। थाना क्षेत्र निवासी छह माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला रात में पति, सास और चार वर्षीय बेटी के साथ घर में सोई थी, लेकिन सुबह मृत मिली। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मोहल्ला श्यामलाल पुरवा निवासी जियाउद्दीन की शादी करीब छह वर्ष पहले लखीमपुर के हाथीपुर निवासी असलम की पुत्री शबीना से हुई थी। बीती रात 24 वर्षीय शबीना, उसके पति जियाउद्दीन, बूढ़ी सास और चार वर्षीय बेटी फिरदौस घर में सोए थे। पड़ोसियों के अनुसार, शबीना पेट दर्द से परेशान थी। घर में गैस सिलिंडर खत्म होने पर बूढ़ी सास ने खाना बनाया था।
सुबह सास ने बहू को चाय बनाने के लिए जगाया तो वह मृत मिली। सूचना पर मृतका के पिता असलम, भाई अकील और अन्य परिजन पहुंचे। अकील का आरोप है कि शबीना के मुंह से खून और झाग निकल रहा था तथा उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अवनीश कुमार, सीओ सिटी विवेक कुमार तिवारी और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पति जियाउद्दीन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सीओ सिटी विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें