फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पलियाकलां इलाके में दिखा दुर्लभ 'चंद्रनाग', फन पर था चंद्रमा जैसा निशान

Mon, 11 May 2026 03:31 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

पलियाकलां क्षेत्र के खुशीपुर गांव में रविवार शाम एक दुर्लभ चंद्रनाग सांप देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में सांप को गांव से दूर प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दि
विज्ञापन
चंद्रनाग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जनपद के पलियाकलां क्षेत्र के गांव खुशीपुर में रविवार शाम एक दुर्लभ सांप दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। यह सांप ग्रामीण अरुण के घर के पास देखा गया। सांप के फन पर चंद्रमा जैसा निशान देखकर लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।

विज्ञापन


टीम ने बताया कि यह अत्यंत विषैला मोनोकल्ड कोबरा है, जिसे आम भाषा में चंद्रनाग कहा जाता है। यह सांप पलिया क्षेत्र में बहुत कम दिखाई देता है और अधिकतर बसही व संपूर्णानगर की तराई में पाया जाता है। रेस्क्यू के दौरान टीम ने ग्रामीणों को वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक किया। लोगों से सांप को न मारने और अंधविश्वास से दूर रहने की अपील की गई। 

टीम ने कहा कि सांप काटने पर झाड़-फूंक में समय गंवाने के बजाय तुरंत अस्पताल जाना चाहिए। बाद में टीम ने सांप को गांव से दूर नहर किनारे सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया। इधर, दुर्लभ सांप देखे जाने के बाद गांव में दहशत का माहौल रहा। बता दें कि दुधवा के आसपास के इलाकों में पहले भी कई बार दुर्लभ सांप देखे जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें