फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से लौट रही बालिका से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
rape
विज्ञापन
ईसानगर (लखीमपुर खीरी)। गन्ना छीलकर घर लौट रही 13 साल की बालिका को दो नाबालिग लड़कों ने दबोच लिया। जहां एक लड़के ने अपने साथी की मौजूदगी में उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नदी पार इलाके के एक गांव की 13 वर्षीय बालिका शनिवार को गन्ना छीलकर घर वापस आ रही थी। रास्ते में उसी के गांव के दो किशोर बालिका को एक खेत में खींच ले गए। जहां एक किशोर ने अपने साथी की मौजूदगी में बालिका से दुष्कर्म किया। घर पहुंची बालिका ने आपबीती बताई। इससे परिवार वालों के होश उड़ गए। मां पीड़िता को लेकर थाना पहुंची और पूरी घटना बताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक हरीओम श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा जा रहा है। दोनों आरोपियों को चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने दोनों को हरदोई के बाल सुधार गृह भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें