फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल की रेलिंग से टकराई बाइक, एक की मौत, दो लोग घायल

विज्ञापन
accident
विज्ञापन
धौरहरा। लखीमपुर से वापस आते समय ट्रिपल राइडिंग कर रही बाइक थाना ईसानगर के रंजीतगंज पुल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के सिसैया कलां निवासी हुसैन खां का पुत्र इन्ताप अपने साथी कामिल और सारिक के साथ बाइक से लखीमपुर गया था। वापस आते समय शाम करीब साढ़े पांच बजे ईसानगर थाना क्षेत्र के रंजीतगंज पुल पर बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कामिल (20) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इन्ताप और सारिक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा है। प्रभारी निरीक्षक हरीओम श्रीवास्तव ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें