फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुपट्टे से हाथ बांधकर महिला से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर के एक गांव में बकरियां चराने गई एक महिला को गांव के ही युवक ने दबोच लिया और उसे गन्ने के खेत में ले जाकर उसी के दुपट्टे से उसके हाथ बांध दिए और दुष्कर्म किया। कोतवाली पुलिस के कार्रवाई न करने पर शुक्रवार को महिला एसपी दफ्तर पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

घटना 13 जनवरी की है। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह बकरियां चराने गई थी। शाम करीब चार बजे गांव का ही एक युवक आ धमका और उसे दबोचकर गन्ने के खेत में ले गया, जहां उसी के दुपट्टे से हाथ बांध दिए और दुष्कर्म किया। तमंचा दिखाते हुए शोर मचाने या घटना किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी देकर चला गया। युवक के चंगुल से छूटकर वह घर पहुंची और पति को पूरी बात बताई।
पति के साथ आकर उसी दिन सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। शुक्रवार को पीड़िता एसपी दफ्तर पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें