संपूर्णानगर मिल के यार्ड में पलटा पड़ा ट्रक।
- फोटो : LAKHIMPUR
संपूर्णानगर। किसान सहकारी चीनी मिल परिसर के यार्ड की ओर जाने वाला रास्ता बेहद खराब है। शुक्रवार को एक गन्ना भरा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। किसानों ने यार्ड की स्थिति सही कराए जाने के लिए प्रदर्शन किया। इस मामले में मुख्य गन्ना अधिकारी ने कांटा जाम करने पर एक सेंटर के ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर दिया है।
किसान सहकारी चीनी मिल के यार्ड में बीते गुरुवार की रात एक ट्रक सड़क से यार्ड में आते हुए अनियंत्रित होकर पलट गया। जिस पर वहां मौजूद कुछ किसानों ने विरोध जताया। मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी डॉ. दनिमेश कुमार राय ने बताया कि गुरुवार की शाम गलत तरीके से वाहन चलाते समय ट्रक पलटा था, कुछ ड्राइवरों ने रात में रणनीति के तहत कांटा जाम कर दिया था, जिससे दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि हरिओम नाम के ठेकेदार, जो खजुरिया में ट्रक चलाते हैं, उन्हें सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में ब्लैकलिस्ट किया गया है। संवाद