फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रामनगर-लखनऊ समर स्पेशल ऐशबाग तक ही चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। रेल प्रशासन की ओर से पूर्व में जारी की गई सूचना में संशोधन हुआ है। रामनगर-लखनऊ जंक्शन समर स्पेशल ट्रेन का संचालन अब रामनगर से ऐशबाग के बीच ही होगा। अब यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन के बजाय ऐशबाग तक ही जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे ने हाल ही में विज्ञप्ति के जरिये 26 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार द्विसाप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन रामनगर से लखनऊ जंक्शन के बीच संचालित हाेने की जानकारी दी थी। मंगलवार देर रात मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार की ओर से जारी विज्ञप्ति में ट्रेन का संचालन रामनगर से ऐशबाग के बीच संचालित होने की जानकारी दी गई है।
करीब तीन किलोमीटर टैक्सी से जाना पड़ेगा
यात्रियों को ऐशबाग से चारबाग (लखनऊ) पहुंचने के लिए करीब तीन किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी। ऐशबाग में उतरकर ऑटो, ई-रिक्शा आदि से चारबाग पहुंचकर दूसरी ट्रेन पकड़नी होगी। इससे परिवार सहित यात्रा करने वालों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें