फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रामलीला के हनुमान रमाकांत का हुआ निधन

Sun, 18 Oct 2026 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
हनुमान जी के वेश में मौजूद रमाकांत (फाइल फोटो)
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर की रामलीला में करीब 35 वर्षों से हनुमान जी का किरदार निभा रहे रमाकांत का शनिवार को अचानक निधन हो गया। वह करीब 55 वर्ष के थे। दोपहर में खाना खाते समय उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों को बुलाया गया, लेकिन जांच के बाद उन्होंने रमाकांत को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रमाकांत स्वेच्छा से रामलीला में हनुमान जी का किरदार निभा रहे थे। वह लहरपुर के पास रहते थे और खेती-किसानी करते थे। रामलीला से उनका लंबे समय से जुड़ाव था।
बताया गया कि शनिवार सुबह रमाकांत उठे, पूजा-अर्चना की और भोजन किया। दोपहर में खाना खाते समय अचानक उन्होंने बीच में ही भोजन छोड़ दिया और लेट गए। कुछ देर बाद लोगों ने देखा तो वह अचेत अवस्था में थे। डॉक्टरों को बुलाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला आयोजक विपुल सेठ ने बताया कि रमाकांत पिछले कुछ समय से चिंतित रहते थे। करीब दो माह पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें