फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गुजरात की दवा फैक्टरी में धमाका, बांकेगंज के दो युवकों की मौत

Sun, 18 Oct 2026 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मृतक अनिकेत फाइल फोटो- संवाद।
विज्ञापन
बांकेगंज। गुजरात के भरूच स्थित दवा फैक्टरी में शुक्रवार रात बॉयलर फटने से हुए हादसे में बांकेगंज निवासी दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

मैलानी थाना क्षेत्र की बांकेगंज पुलिस चौकी के ग्रंट नंबर 11 पंचायत के बंजरिया गांव निवासी हरि किशोर के पुत्र अनिकेत (22), राम सिंह के पुत्र अर्जुन कुमार (21) और पवन कुमार (24) तथा बहादुर के पुत्र प्रांशू (23) नौ अक्तूबर को मजदूरी करने गुजरात गए थे।
राम सिंह ने बताया कि रात करीब पौने 11 बजे पवन की काॅल आई। उसने बताया कि भरूच की दवा फैक्टरी का बॉयलर फटने से अनिकेत और अर्जुन की मौत हो गई है, जबकि प्रांशू गंभीर रूप से झुलस गया है। मृतकों की मां गुड्डी देवी और कमला का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

अर्जुन और अनिकेत अविवाहित थे, जबकि प्रांशू विवाहित है। उनकी पत्नी शैलेंद्री ने बताया कि पति दिवाली पर घर लौटने की बात कहकर गुजरात मजदूरी करने गए थे। उन्हें क्या पता था कि इससे पहले ही हादसे की खबर आ जाएगी।

मृतक अनिकेत फाइल फोटो- संवाद।

मृतक अनिकेत फाइल फोटो- संवाद।

मृतक अनिकेत फाइल फोटो- संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें