फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रामराज्य की झांकी के साथ रामलीला का समापन

Thu, 22 Oct 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
रामलीला के दौरान शहर में निकली राम सीता की सवारी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर की ऐतिहासिक रामलीला का समापन बृहस्पतिवार को रामराज्य की झांकी और भगवान श्रीराम के राजतिलक के मंचन के साथ हुआ। मथुरा भवन में राज्याभिषेक के दौरान जय श्रीराम के जयघोष गूंजते रहे। कलाकारों ने भावपूर्ण अभिनय से प्रजा के कल्याण, सेवा और समान सम्मान का संदेश दिया। दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


राजतिलक के प्रसंग में आदर्श राजा के रूप में श्रीराम के जीवन मूल्यों और प्रजा के प्रति कर्तव्यों को दर्शाया गया। आयोजन देखने के लिए अंतिम दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

इससे पहले मेला मैदान में समुद्र मंथन का मंचन किया गया। कलाकारों ने पौराणिक प्रसंग को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर दर्शकों को आकर्षित किया।

आयोजक विपुल सेठ ने बताया कि रामलीला के माध्यम से हर वर्ष लोगों को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों और जीवन मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें