फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीलाः सीता की खोज के बाद हुई लंका दहन

विज्ञापन
पलिया में रामलीला का मंचन। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां। कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए शहर की रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला का आयोजन कराया जा रहा है। रविवार को मेले में सीता की खोज व लंका दहन का मंचन किया गया। हनुमान जी द्वारा जब लंका में अपनी पूंछ से आग लगाई गई तो दर्शकों ने तालियां बजाकर लंका दहन का मंचन देखा।
विज्ञापन

शनिवार को रामलीला में सीता हरण का मंचन हुआ था। जिसके बाद राम, लक्ष्मण सीता की खोज में निकले थे। राम की मुलाकात भीलनी से हुई और सुग्रीव से मिलने का स्थान पता किया। यहां हनुमान जी की सहायता से सुग्रीव से मित्रता के बाद भगवान श्रीराम ने बालि का वध कर सुग्रीव को गद्दी पर बैठाया। रविवार को हनुमान जी ने लंका दहन का मंचन किया। सभी कार्यक्रम संन्यासी रामलीला कमेटी गोपालापुर अलीगंज के कलाकारों द्वारा किए जा रहे हैं। लंका दहन के दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विजय नारायन महेन्द्रा, बद्री विशाल गुप्ता, राजेश भारतीय, रमेश गुप्ता, रामचंद्र शुक्ला, भोलराम, रामयश समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें