फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बैंड-बाजे संग निकाली राम बरात

Sat, 27 Sep 2025 07:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शहर में निकली राम बारात में सजा रामचंद्र जी का रथ। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर में शुक्रवार देर शाम बैंड-बाजे के साथ भगवान श्रीराम की बरात निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने रामजी के स्वरूपों का स्वागत किया।
विज्ञापन

बरात के लिए पूरे शहर को रंग-बिरंगी झालरों और तोरण द्वार से सजाया गया था। मंदिर से निकलकर बरात सड़क के किनारे और भवनों की छतों पर खड़े श्रद्धालुओं ने श्रीराम की झांकी के दर्शन किए।

देर शाम शुरू हुई रामबरात ने पूरे शहर का भ्रमण किया तो वातावरण जयघोषों से गूंज उठा। डीजे की थाप पर निकली श्रीराम-लक्ष्मण की झांकी देख शहर के लोग भी शामिल हुए।
विज्ञापन

रामबरात के स्वागत के लिए शहर के चौक-चौराहे आकर्षण का केंद्र रहे। मेला मैदान चौक, मथुरा भवन, इमली चौराहा, सदर चौराहा पर स्वागत के विशेष इंतजाम किए गए। आतिशबाजी ने उत्साह और बढ़ाया।

भक्तों को प्रसाद बांटा गया। देर रात बारात मेला मैदान पहुंची। वहां पर राम-सीता विवाह का मंचन किया गया।


मोहम्मदी में पुष्प वाटिका लीला का मंचन
मोहम्मदी। कस्बे में हो रही श्रीरामलीला मेला में कलाकारों ने पुष्प वाटिका की मनमोहक लीला का मंचन किया। विश्वामित्र के पूजा करने के लिए राम व लक्ष्मण पुष्प वाटिका में फूल लेने जाते हैं। वहां सीताजी भी अपनी सखियों के साथ आती हैं। सीताजी वहां पर राम-लक्ष्मण को लताओं की आड़ से देखती हैं। अपनी सखियों से पूछती हैं कि यह कौन हैं। सखियां श्रीराम और लक्ष्मण के बारे में बताती हैं। यह प्रसंग देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। यहां पं. चंद्रभाल मिश्र ने रामचरितमानस की चौपाई पढ़कर लीला का मंचन कराया। संवाद

शहर में निकली राम बारात में सजा रामचंद्र जी का रथ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें