फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दो सिपाहियों से तंग आकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 27 Sep 2025 07:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
निघासन नगर पंचायत कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते पुरैना गांव के लोग।संवाद
विज्ञापन
निघासन। पुरैना गांव में दो सिपाहियों से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। यहां पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी से ग्रामीणों ने सिपाहियों की शिकायत की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि सिपाही माधव यादव और दीवान लवकुश यादव शराब कारोबारियों को छोड़कर बेगुनाह लोगों के घरों में घुसते हैं। उन्हें गालियां देते हैं और रुपयों की मांग करते हैं। बृहस्पतिवार को गांव के श्रवण कुमार को भी चारा लाते समय रोककर गालियां दी गईं।
ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी एसपी से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन सिपाहियों के रवैये में कोई सुधार नहीं हुआ। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस की मनमानी पर रोक लगाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

सीओ शिवम कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पुरैना गांव में एक साल में आबकारी अधिनियम के करीब 14 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें