रोडवेज बस अड्डे पर खड़ीं बसें। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। सीएम योगी के निर्देश पर रक्षाबंधन के दिन लखीमपुर और गोला डिपो की बसों से करीब नौ हजार बहनों ने मुफ्त में यात्रा की। वहीं सोमवार को रोडवेज बसअड्डे का नजारा भी बदला-बदला सा रहा। रविवार को जहां बस एवं उसमें सीट पाने को लेकर मारामारी मची थी वहीं सोमवार को बस अड्डे पर बसों की लाइन लगी थी और यात्री नदारद थे।
सीएम योगी ने रक्षाबंधन पर बहनों को नि:शुल्क सफर करने की सौगात दी। इस पर रक्षाबंधन वाले दिन रविवार को बहनों की भीड़ उमड़ पड़ी। आलम यह हो गया कि महिलाओं की भीड़ के सामने रोडवेज बस अड्डों पर बसों की संख्या कम पड़ गई। बसों में सीट पाने के लिए महिला एवं पुरुष यात्रियों में दिन भर दिन मारा मारी होती रही। रविवार को गोला डिपो की बसों से 5085 और लखीमपुर डिपो की बसों से 3800 महिला यात्रियों ने सफर किया। जबकि सोमवार को दोनो बस अड्डों पर बसों की भरमार रही, लेकिन यात्री नदारद रहे।
लखीमपुर खीरी डिपो के एआरएम जोगेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को करीब 10 हजार यात्रियों ने लखीमपुर डिपो की बसों से सफर किया। इसमें महिलाओं की संख्या 3800 थी। संवाद