चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ जिला अस्पताल की उपशाखा इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह और रिटायर वार्ड ब्वॉय राम प्रसाद व शंभू सिंह का विदाई समारोह शुक्रवार को जिला अस्पताल के सभागार में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमएस डॉ. मनोज कुमार ने की।
चतुुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ की उपशाखा के अध्यक्ष राकेश अवस्थी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनलि कुमार, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, मंत्री राजेंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष राजेश कश्यप, संयुुक्त मंत्री रमेश कुमार, संगठन मंत्री राम गोपाल को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष महंत सिंह ने शपथ दिलाई। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मुक्ता प्रसाद शर्मा को संरक्षक, वीएस दयाल और विजय यादव को ऑडीटर और राम विलास चौधरी को प्रचार मंत्री बनाया गया। इस मौके पर पेंशनर्स संघ के केके अवस्थी, शिक्षक मोर्चा के मंत्री डॉ. आर के गुप्ता, डिप्लोमा फार्मेसिस्ट के अध्यक्ष डॉ. एके कनौजिया, प्रतिभा पांडे, मेट्रन आईलिन जार्ज मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिल कुमार ने किया।