फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: उठाई आवाज, बंद पड़ी ट्रेन को चलाएं व ब्राॅडगेज रेल लाइन से जोड़ें

Mon, 13 Oct 2025 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया रेलवे स्टेशन पर क्रमिक धरने पर बैठे लोग। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। मीटरगेज की बंद रेलवे लाइन शुरू करने और ब्राॅडगेज रेल पलिया से निकालने के लिए क्षेत्र के संगठन लगातार क्रमिक धरना-प्रदर्शन कर अपनी आवाज उठा रहे हैं। सोमवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रहा और रेलवे स्टेशन पर बैठकर सभी ने एक स्वर में बंदी पड़ी ट्रेनों को शुरू कराने के साथ ही ब्राॅडगेज से पलिया को जोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन


रेल चलाओ पलिया क्षेत्र बचाओ संघर्ष समिति के क्रमिक धरने के आठवें दिन सियाराम यादव, कमरुद्दीन कादरी, शिवदयाल, सैयद इसरार अहमद, गायत्री देवी, सनावर अली, सद्दाम शेख, परमजीत, परमेंद्र सिंह आदि बैठे। इनको ऐपवा की जिलाध्यक्ष आरती राय और लल्लन गौड़ ने माला पहनाकर धरने पर बैठाया। इससे पूर्व धरने को पलिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी समर्थन दिया है।
धरने पर बैठे सभी लोगों ने पलिया में फिलहाल के लिए मीटरगेज की रेलवे लाइन का संचालन शुरू कराने की मांग की है। साथ ही ब्राॅडगेज से पलिया को जोड़ने की मांग भी प्रमुखता से उठाई है। वक्ताओं ने कहा कि पलिया क्षेत्र की अनदेखी न की जाए और इसे ब्राॅडगेज से जोड़ने का कार्य किया जाए ताकि मैलानी से नानपारा तक एक दर्जन से अधिक रेलवे स्टेशन व रेल संपत्तियों का रखरखाव होने के साथ ही करीब 25 लाख से अधिक की जनसंख्या को लाभ दिया जा सके। इस दौरान बड़ी संख्या में धरना स्थल पर लोगों की भीड़ मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें