फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रेनबो वाटर स्नैक की दुधवा पार्क में दिखी प्रजाति

Wed, 03 Dec 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दुधवा में मिला रेनबो वाटर स्नैक। स्रोत : पार्क प्रशासन
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में पहली बार रेनबो वाटर स्नैक की प्रजाति देखी गई है। दुधवा के बफर क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पार्क प्रशासन की टीम ने इसकी खोज की है। इस प्रजाति को दुधवा में दो बार देखा गया है, जिसकी फोटोग्राफी भी की गई है।
विज्ञापन


दुधवा के डीडी जगदीश आर ने बताया कि आउटरीच ऑफिसर व फील्ड बायालॉजिस्ट विपिन कपूर ने इसकी खोज की है। इससे पूर्व इस प्रजाति को बेलरायां रेंज व छंगा नाले के पास रिकाॅर्ड किया गया था। सांप के दिखने पर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के रोहित रवि, अपूर्व गुप्ता व अमित कुमार ने भी इस सांप को देखकर मुआयना किया। इसकी लंबाई करीब 35 सेंटीमीटर बताई गई।
यह खाल उतारने की प्रक्रिया के दौरान काफी सुस्त दिख रहा था। शारीरिक विवरा नोट करने के बाद इसे छोड़ दिया गया है। एफडी डाॅ. एच राजामोहन व डीडी जगदीश आर ने इस दुर्लभ प्रजाति के सांप की खोज पर टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन

डीडी ने बताया कि यह सामान्यतः नालों, खेतों और तालाबों के पास पाया जाता है। इसका रंग भूरा व हरा होता है। इंद्रधनुष की तरह इसके रंग में चमक होने के चलते इसको रेनबो वाटर स्नैक कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें