फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर में फिर हुई झमाझम बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Wed, 01 Jul 2015 08:14 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन की बरसात के बाद एक दिन मौसम साफ रहा बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। शहर के कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चोक पड़े नाले-नालियां उफना उठीं। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा।
विज्ञापन

बारिश उस समय हुई जब स्कूलों में छुट्टी होने का समय था। स्कूल छूटने पर स्कूली बच्चों को भीगते हुए स्कूल से घर वापस जाना पड़ा। अचानक बारिश शुरू होने पर लोगों ने छाया की तलाश कर शरण ली, जिन्हें सुरक्षित ठिकाना नहीं मिला वे पानी में भीगते रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को घर लौटते समय हुई।
बुधवार को सुबह से मौसम साफ था, लेकिन दोपहर होते-होते आसमान में बादल घिर आए और करीब 12.30 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। इससे काम से घरों से बाहर निकले लोगों को बारिश में भीगना पड़ा। बच्चों ने इस बारिश का जमकर आनंद लिया। तापमान में एक बार फिर गिरावट महसूस की गई। कुछ देर बाद आसमान साफ हो गया और धूप निकल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें