लखीमपुर खीरी। जिले के नगरीय व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में बारिश के कारण मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही।
नौरंगाबाद नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर सामान्य दिनों के 50-60 मरीजों के मुकाबले करीब 25 और निर्मल नगर स्वास्थ्य केंद्र पर 70-80 के मुकाबले महज 22 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगबहादुरगंज में बारिश के बीच मेले में मात्र 35 मरीज पहुंचे। जिले की करीब 60 पीएचसी पर भी मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही।
नौरंगाबाद नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद डॉ. अजय ने मरीजों की जांच कर दवा दी। जंगबहादुरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 35 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाएं दी गईं। इसके अलावा शुगर, टीबी और मलेरिया की भी जांच की गई। मेले में डॉ. रमाकांत शर्मा, फार्मासिस्ट संजीव मिश्रा और आशुतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद