निरीक्षण करते टीम के अधिकारी-स्रोत विभाग
लखीमपुर खीरी। बारिश से प्रभावित गेहूं की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य मंत्रालय की टीम ने रविवार को जिले की तीन मंडियों का निरीक्षण कर सैंपल एकत्र किए। डिप्टी आरएमओ नमन पांडेय के साथ टीम ने किसानों की समस्याएं भी सुनीं और तौल प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न होने के निर्देश दिए।
गोला गोकर्णनाथ मंडी में टेक्निकल ऑफिसर रॉबिन सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी नमन पांडे और एफसीआई के गुण नियंत्रण अधिकारी संतोष यादव ने लस्टर लॉस (चमक हानि) वाले गेहूं के नमूने लिए।
मैगलगंज मंडी में भी टीम ने वर्षा प्रभावित गेहूं की सैंपलिंग कर किसानों से बातचीत की। हालांकि अवकाश के कारण कई केंद्र प्रभारी मौके पर अनुपस्थित मिले।
अधिकारियों के अनुसार नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद गुणवत्ता मानकों में शिथिलता पर निर्णय लिया जाएगा, जिससे किसानों को राहत मिल सकती है।