फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बारिश ने रोकी राह, बत्ती भी बुझाई

Sun, 30 Aug 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला के मिल डायवर्जन मार्ग पर जल भराव से निकलती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तेज बारिश से शनिवार/रविवार की रात जिले के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ। गोला में कई मार्ग जलमग्न हो गए और दुकानों में पानी घुस गया।
विज्ञापन

बांकेगंज में ट्रांसफॉर्मर समेत बिजली का खंभा गिरने से गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मितौली में पेड़ और बिजली के दो खंभे गिरने से मार्ग और बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। गौरीफंटा में दो विशालकाय पेड़ गिरने से दुधवा-गौरीफंटा मार्ग कई घंटे बाधित रहा।
गोला में शहर का सिनेमा मार्ग, अलीगंज मार्ग, अंबेडकर तिराहे से मिल डायवर्जन मार्ग, मेला मैदान, हामिद मार्केट, मंडी समिति के पीछे गुप्ता कॉलोनी और अर्जुननगर कॉलोनी समेत कई स्थानों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन

शिव मंदिर परिक्षेत्र में निर्माणाधीन कॉरिडोर में मिल डायवर्जन मार्ग को करीब डेढ़ फीट ऊंचा करके बनाया गया है। इसके बावजूद मार्ग पर घुटने तक पानी भर गया। मार्ग और मेला मैदान की दुकानों में पानी घुस गया। बारिश का पानी मार्ग के किनारे घरों में भी भर गया। नगर पालिका परिषद ने पंपिंग सेट लगाकर पानी निकलवाने की व्यवस्था की। फिर भी पूरे दिन जलभराव के कारण लोग परेशान रहे।
बांकेगंज में ट्रांसफॉर्मर समेत खंभा गिरा

बांकेगंज। बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के बीच बरौंछा गांव में लगा डबल बिजली का खंभा ट्रांसफॉर्मर समेत जमीन पर गिर गया। इससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी।
बांकेगंज फीडर के बरौंछा गांव में शनिवार रात बारिश के पानी के तेज बहाव से डबल बिजली का खंभा ट्रांसफॉर्मर समेत भरभराकर जमीन पर गिर गया। लोगों ने इसकी सूचना बिजली उपकेंद्र पर दी है। संवाद

मितौली में पेड़ और खंभे गिरे

मितौली। क्षेत्र में शनिवार की रात आई तेज आंधी और बारिश से गांव बबौना में दो पेड़ और बिजली के दो खंभे गिर गए। इससे बबौना-दखिया मार्ग बाधित होने के साथ ही क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। शनिवार-रविवार रात पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन रुक गया। ग्रामीणों ने गिरे पेड़ों को काटकर सड़क से हटाया। इसके बाद आवागमन सुचारु हो सका। वहीं बबौना-दखिया मार्ग पर बिजली का खंभा सड़क पर गिरने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, खंभा सड़क पर पड़ा होने से आवागमन में दिक्कत है। हादसे के बाद से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से गिरे खंभों को तत्काल हटवाने और विद्युत आपूर्ति जल्द बहाल कराने की मांग की है। बिजली विभाग के एसडीओ हरीश कुमार ने बताया कि देर रात आई आंधी-पानी में बबौना-ढखिया मार्ग पर दो खंभे टूटने की जानकारी मिली है। सोमवार को नए खंभे लगाए जाएंगे। संवाद
-
गौरीफंटा मार्ग पर गिरे दो पेड़, कई घंटे लगा रहा जाम

गौरीफंटा। दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर बनकटी रेंज में रविवार सुबह दो भारी-भरकम विशालकाय वृक्ष गिरने से कई घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। गौरीफंटा और पलिया आने-जाने वाले वाहनों को वाया चंदनचौकी होकर जाना पड़ा।
बारिश के चलते रविवार सुबह करीब 7:30 बजे बनकटी बैरियर से करीब पांच किलोमीटर दूर जंगल में दो विशालकाय वृक्ष गिर गए। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
दुधवा बैरियर पर तैनात पार्क कर्मियों ने गौरीफंटा की ओर जाने वाले वाहनों को मार्ग बंद होने की जानकारी नहीं दी। इससे दर्जनों वाहन करीब 15 किलोमीटर दूर पेड़ गिरने के स्थान तक पहुंचे और फिर वापस लौटकर वाया चंदनचौकी होकर गए। इससे लोगों में बैरियर वन कर्मियों के प्रति रोष रहा। कई घंटे बाद बनकटी वन कर्मियों ने दोनों वृक्षों को काटकर मार्ग से हटाया। संवाद

गोला के मिल डायवर्जन मार्ग पर जल भराव से निकलती महिलाएं। संवाद

गोला के मिल डायवर्जन मार्ग पर जल भराव से निकलती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें