फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रेलवे दिवाली पर चलाएगा उधना-छपरा अनारक्षित पूजा स्पेशल

विज्ञापन
मैलानी में खड़ी एक्सप्रेस ट्रेनस्रोत-संवाद
विज्ञापन
मैलानी। दिवाली पर ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे एक फेरेे के लिए उधना-छपरा अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। यह ट्रेन 30 अक्तूबर की रात उधना (गुजरात) से चलकर 31 अक्तूबर को मैलानी, लखीमपुर होकर छपरा रवाना होगी।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन नंबर 05022 अनारक्षित पूजा स्पेशल उधना-छपरा के बीच संचालित होगी। यह बुधवार रात आठ बजे उधना (गुजरात) से चलकर वड़ोदरा से 22:30, रतलाम से 02:40, कोटा से 06:30, सवाई माधोपुर से 07:42, भरतपुर से 09:45, मथुरा जंक्शन से 11:50, कासगंज से 14:10, बदायूं से 15:32, बरेली से 16:17, पीलीभीत से 18:00, मैलानी से 20:00, लखीमपुर से 20:32, सीतापुर से 21:45 बजे छूटकर 07:30 बजे छपरा पहुंचेगी।
विज्ञापन

इस गाड़ी में साधारण द्वितीय/शयनयान श्रेणी के 20 और एसएलआरडी के दो कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। शयनयान श्रेणी के कोच अनारक्षित होंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें