फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देगा रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेलवे कर्मियों को प्रशिक्षित कर रहा है। एनई रेलवे कर्मयोगी प्रारंभ माॅड्यूल के माध्यम से कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करेगा।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन कर्मचारियों को कार्यालयी कार्यों में निपुण बनाने और उनकी कार्य क्षमताओं को विकसित करने के लिए कर्मयोगी प्रारंभ माॅड्यूल के तहत प्रशिक्षण देने जा रहा है। इस माॅड्यूल में आठ पाठ्यक्रम शामिल हैं। मिशन कर्मयोगी टीम के तहत नवनियुक्त कर्मचारियों के लिए यह पाठ्यक्रम अनिवार्य है।
माॅड्यूल में सरकारी कर्मचारियों के लिए आचार संहिता, कार्यस्थल पर महिला अपराधों की रोकथाम, प्रेरणा को समझना, स्व नेतृत्व, तनाव प्रबंधन, प्रभावी नेतृत्व, नवनियुक्तों के लिए माइक्रोसाॅफ्ट वर्ल्ड और एक्सल आदि पाठ्यक्रम शामिल हैं। पूर्वोत्तर रेलवे में कार्यरत 49 हजार 371 कर्मचारियों में 25 हजार 365 को इस पोर्टल में शामिल किया है। कर्मचारी कर्मयोगी प्रारंभ माॅड्यूल में पंजीकरण के लिए igotkarmyogi.gov.in या igot karmyogi ऐप पर रजिस्टर कर ई-लर्निंग कंटेंट और वीडियो की मदद से ज्ञानवर्धन कर सकते हैं। इस पाठ्यक्रम से कर्मचारियों की कार्यक्षमता में सुधार होगा, जिससे रेल उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सुविधाओं में उत्कृष्टता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें